ब्रेकिंग न्यूज़ नई दिल्ली : बृजभूषण की जांच की मांग वाली याचिका खारिज |                सूरत : कांग्रेस प्रत्याशी रहे कुम्भाणी पार्टी से निलंबित |                कैलारस : बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई की गोली मारकर हत्या |                जबलपुर : गोदाम ब्लास्ट मामले में शमीम कबाड़ी के घर पर चला बुलडोजर |                अशोकनगर : तारों से डीजे में करंट 2 बारातियों की मौत |                  
कच्चे तेल के भाव में गिरावट के बावजूद भी नही आई पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी |

भोपाल : आज से करीब 6 साल पहले पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव के लिए एक नया सिस्टम (डेली प्राइज़ मैकेनिज़्म) डेवलप हुआ था, डेली प्राइज़ मैकेनिज़्म के तहत देश के प्रत्येक पेट्रोल पंप पर सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल के बदले हुए रेट आते थे, जो रात तक रहते थे | लेकिन करीब एक साल से ये बदलने वाला सिस्टम बंद हैं, क्योंकि इस अवधि में डीजल – पेट्रोल के दाम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ हैं | मई 2022 से डीजल पेट्रोल के दाम स्थिर बने हुए हैं, उस समय कच्चे तेल के भाव 110 डॉलर प्रति बैरल पर थे, जो वर्तमान में घटकर 82 डॉलर प्रति बैरल टूट गया हैं | ऑयल  मार्केटिंग कंपनियों ने दाम में कमी नहीं की, यदि कच्चे तेल के भाव में गिरावट को देखते हुए पेट्रोल-डीजल के भाव कम किए जाते तो करीब 12 से 15 रु. प्रति लीटर की कमी होती कच्चे तेल के दाम बढ़े थे तब ऑयल कंपनियों ने घाटा बताते हुए डीजल-पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की थी, अब जबकि कच्चे तेल के दाम काफी घट गए हैं तो ऐसे में सरकार को डीजल-पेट्रोल के दामों में कमी लाकर जनता को राहत देनी चाहिए | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com