ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल : भोपाल मे आज भाजपा के पक्ष मे मोदी जी का रोड शो |                 भोपाल : एमपी बोर्ड की परीक्षा मे 81 प्रतिशत बच्चे पास |                यवतमार्ग : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गठकरी मंच पर बेहोश होकर गिरे |                नई दिल्ली : केजरीवाल को पहली बार जेल में दी गई इंसुलिन |                महू : पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल तीसरे युवक की भी मौत |                उज्जैन : मोबाइल पर व्यापारी को फर्जी अरेस्ट ऑर्डर भेजकर दो करोड़ रु. ठगे |                इटारसी : दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी सौतेली मां का नाबालिग बेटा निकला |                छिंदवाड़ा : जनरेटर चालू करते समय लगा करंट दो भाइयों की मौत |                जबलपुर : पति के मना करने पर भी कोर्ट से भाई के लिए बहन को किडनी देने की मंजूरी मिली |                  
अस्पताल के जनरेटर में ईंधन डालते समय लगी आग से मची अफरा तफरा |

शहडोल : मंगलवार दोपहर करीब 2:40 बजे पाली रोड स्थित श्रीराम अस्पताल में अचानक आग भड़क उठी आग लगने से अस्पताल में हड़कंप मच गया जनरेटर में गलती से भरा पेट्रोल निकालते वक़्त लगी आग से वार्डों में धुआँ भर गया इससे मरीजों का दम घुटने लगा अस्पताल प्रबंधन और समाजसेवियों ने तत्काल भर्ती मरीजों को किसी तरह सुरक्षित निकाला | किसी को बिस्तर सहित तो किसी को स्ट्रेचर व कुर्सी पर बैठाकर नीचे लेकर आए | इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ कर्मचारी  पहुंचे और रेस्क्यू करना शुरू कर दिया करीब आधे घंटे में आग पर नियंत्रण पाया गया आग जनरेटर रूम के बाहर नहीं फैल पाई जिससे कोई जनहानि नही हुई | घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली सहित पुलिस व जिला प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और भर्ती मरीजों को तुरंत जिला अस्पताल व अन्य निजी अस्पतालों में भेजा | जनरेटर रूम में ही ऑक्सीज़न प्लांट था, यहां 6 से ज़्यादा ऑक्सीज़न सिलेंडर रखे थे कर्मचारियों ने बड़ी मशक्कत के बाद इन सिलेंडरों को बाहर निकाला जिससे अधिक नुकसान होने से बच गया |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com