ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
हवालात में आरोपी ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने के मामले में तत्कालीन थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज |

भोपाल :( नुजहत सुल्तान )  कटारा हिल्स पुलिस ने पुरानी बस्ती, बाग मुगलिया निवासी राजकुमार उर्फ आरके परमार के खिलाफ नाबालिग से छेड़छाड़, दुष्कर्म और पाक्सो के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था | राजकुमार ने 26 फरवरी 2019 को कटारा हिल्स थाने की हवालात में कंबल में आग लगा ली थी जिससे वह बुरी तरह झुलस गया था | उसे हमीदिया मे भर्ती कराया गया था तबीयत बिगड़ने पर उसे बंसल अस्पताल में शिफ्ट किया गया था | बंसल अस्पताल में 1 मार्च 2019 को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी | कटारा हिल्स थाने में मर्ग कायम किया गया था | मामले की जांच में सामने आया कि पुलिस कस्टडी के दौरान थाने में मौजूद तत्कालीन थाना प्रभारी केएल दांगी, हवलदार भानु प्रताप, हवलदार सुभाष त्यागी और आरक्षक राघवेंद्र ने लापरवाही बरती, इन सभी ने आरोपी की सुरक्षा में नियमों का गंभीर उल्लंघन किया | जिस कारण राजकुमार की पुलिस कस्टडी में मौत हुई कोर्ट ने केएल दांगी, सहित अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 ए के तहत अपराध कायम कर विवेचना करने के लिए पत्र लिखा था, जिस पर इनके खिलाफ केस दर्ज किया गया हैं |         

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com