ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल : शराब ठेकेदार के आदमियों ने सुनार पिता-पुत्र को रोककर की मारपीट |                टीकमगढ़ : गैस रिफिलिंग करते समय कार में लगी आग, मौके से भागा युवक |                बैतूल : हादसे में लोगों को बचाने आए ग्रामीणों को टवेरा ने कुचला, दो की मौत |                महिदपुर : डूब रहे किशोर को बचाने बुआ और चाची भी कूदीं, तीनों की मौत |                दतिया : उधारी के रुपए लेने मंडी जा रहे दो सगे भाइयों को कार ने मारी टक्कर, दोनों की मौत |                  
सामाजिक कार्यकर्ता उमाशंकर तिवारी द्वारा चलाए गए अभियान में सीएम को पत्र लिखकर बड़े तालाब को अतिक्रमण से बचाने की गुहार, अब तक लिखे 1500 पोस्टकार्ड, |

भोपाल : सामाजिक कार्यकर्ता उमाशंकर तिवारी ने बड़े तालाब के कैचमेंट में हो रहे अतिक्रमण और बढ़ते कंस्ट्रक्शन को रोक कर तालाब बचाने के लिए एक अभियान चलाया,  इस अभियान द्वारा सीएम को पत्र लिखकर तालाब को अतिक्रमण से बचाने के लिए गुहार लगाई हैं | इस अभियान से एक हफ्ते में 5 बड़े संगठन जुड़ चुके है | अब तक करीब 1500 पत्र सीएम के नाम लिखे जा चुके है अब इन्हें दो तीन दिन में पोस्ट किया जाएगा | खास बात ये हे कि हर व्यक्ति अपने नाम से पत्र लिख रहा है यानि यह अभियान किसी एक व्यक्ति या संगठन का नही बल्कि भोपाल के आमजन का अभियान बन रहा है | अभियान का उद्देश्य किसी व्यक्ति या संगठन का प्रचार नहीं बल्कि तालाब को बचाना हैं | तिवारी ने बताया कि वे शहर में पर्यावरण और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय लोगों के साथ स्कूल-कॉलेज के प्रोफेसर्स रिटायर्ड अफसरों और अन्य लोगों से संपर्क कर उन्हें भी पोस्टकार्ड लिखने के लिए प्रेरित कर रहे है | पोस्टकार्ड लिखने वालों में बच्चे युवा बुजुर्ग सभी शामिल है | भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रवक्ता अजय देवनानी ने कहा कि वे भी इस अभियान से जुड़ रहे है | वे शहर के व्यापारियों और अन्य लोगों से पत्र लिखवाएंगे | ऑल इंडिया रिटायर्ड रेलवे मेंस फेडरेशन के प्रवक्ता मुकेश अवस्थी ने कहा कि उन्हें भी अभियान की जानकारी मिली है | वह रेलवे के रिटायर्ड और अन्य कर्मचारियों के साथ अपने संपर्क के अन्य व्यक्तियों से भी ऐसे पत्र लिखवाएंगे | मुख्यमंत्री को पत्र लिख रहे व्यक्तियों का कहना हे कि राजा भोज ने ये तालाब 1000 साल पहले बनवाया था, कुछ लोग उसे बचाने के बजाय लगातार छोटा करते जा रहे है यही चलता रहा तो कुछ सालों बाद ये तालाब खत्म हो जाएगा | तालाब पर अतिक्रमण और इसके लगातार छोटा होने से पर्यावरण पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है |   

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com