ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
भाजपा में प्रदेश मीडिया प्रभारी बदलने के बाद प्रवक्ताओं और पैनलिस्ट में भी फेरबदल |

भोपाल : भाजपा में प्रदेश मीडिया प्रभारी बदलने के बाद सह मीडिया प्रभारी, प्रवक्ताओं और पैनलिस्ट में भी फेरबदल की तैयारी हैं इनमें अधिकतर ऐसे नेता शामिल हैं जो चुनाव लड़ना चाहते हैं | और अपने क्षेत्र में सर्वाधिक समय दे रहे हैं और उपस्थिति कम हैं, पार्टी के बड़े नेताओं को लंबे समय से शिकायत मिल रही हैं कि कई प्रवक्ता मुख्यालय में बैठते ही नहीं हैं इसलिए बैठक जल्द बुलाई जा सकती हैं | पार्टी चुनाव को देखते हुए गाइडलाइन भी बनने जा रही हैं, जिसमें रोटेशन के आधार पर मीडिया सहप्रभारी और प्रवक्ताओं को कार्यालय में बैठने का दिन और समय तय किया जाएगा | वर्तमान में प्रदेश मीडिया प्रभारी के अलावा 9 सह मीडिया प्रभारी, 17 प्रदेश प्रवक्ता हैं, सह मीडिया प्रभारियों के पास संभागीय मुख्यालयों का जिम्मा हैं, 40 पैनलिस्ट हैं आशीष अग्रवाल के प्रदेश मीडिया प्रभारी बनने के बाद प्रदेश प्रवक्ता का पद खाली हैं, प्रदेश प्रवक्ताओं में दो विधायक और दो लोकसभा एक राज्यसभा सांसद हैं | विधायकों में यशपाल सिंह सिसोदिया, रामदांगोरे, सांसदों में महेंद्र सिंह सोलंकी व केपी यादव शामिल हैं | इनके स्थान पर नए प्रवक्ताओं को मीडिया पैनल में एंट्री मिल सकती हैं | अर्चना चिटनिस चुनाव लड़ना चाहती हैं उनके स्थान पर किसी नए महिला चेहरे को प्रवक्ता पैनल में लाया जा सकता हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com