ब्रेकिंग न्यूज़ सतना : ढाई साल की बच्ची का अपहरण करने वाला आरोपी दो घंटे बाद ही गिरफ्तार |                भोपाल : एक्सीडेंट की चोट से परेशान युवक बड़े तालाब में कूदा, मौत |                अमृतसर : चारपाई से बांधकर गर्भवती पत्नी को जिंदा जलाया |                सोनीपत : प्यार में अंधी मां ने प्रेमी संग मिलकर पांच साल की बेटी को पीट पीटकर मार डाला |                मुरैना : स्कूल बस ने तीन साल की मासूम को कुचला |                खुरई : हेलमेट नहीं पहना था, अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन की मौत |                बड़वानी : ट्रक नाली में गिरा दबने से ड्राइवर व हेल्पर की मौत |                विदिशा : बुजुर्ग को बेटे ने मारपीट कर घर से निकाला |                  
अंडरब्रिज पर जाम के चलते पैदल राहगीरों का भी निकलना मुश्किल पैदल चलने वाले अंडरब्रिज के ऊपर से पटरियां क्रॉस करके आना - जाना कर रहे |

भोपाल : शहर के द्वारका नगर अंडरब्रिज पर सुबह से रात तक 1-1 घंटे तक जाम की स्थिति बनी रहती हैं वाहन चालकों को घंटों ट्रैफिक में फंसा रहना पड़ता हैं | भारत टॉकीज आरओबी के पुनर्निर्माण के चलते यहां ब्रिज से आने जाने का रास्ता एक महीने से बंद हैं | पीडब्ल्यूडी और ट्रैफिक पुलिस ने इसके लिए वैकल्पिक मार्ग के आधार पर ट्रैफिक प्लान भी जारी कर रखा हैं | उक्त ट्रैफिक प्लान में वाहन चालकों को 5 किमी लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा हैं | इसी कारण दो पहिया वाहन और ऑटो चालक द्वारका नगर अंडरब्रिज से आना जाना कर रहे हैं | ऐसे में यहां सुबह से रात तक जाम के हालात बने रहते हैं |  अंडरब्रिज संकरा होने के कारण यहां एक बार में सिर्फ एक ऑटो या एक साथ दो बाइक ही निकल पाती हैं, ऐसे में दोनों तरफ से वाहनों के एक साथ गुजरने से दिनभर ट्रैफिक अटकता हैं | और लंबा जाम लग जाता हैं जाम लगने पर पहले तो वाहन चालक रास्ता क्लियर होने का इंतज़ार करते हैं | लेकिन जब अधिक समय लगता हे तो खुद ही उतरकर ट्रैफिक वार्डन बतौर वाहन चालकों को व्यवस्थित करके रास्ता खुलवाते हैं | इसी तरह के हालात यहां बीते एक महीने से देखे जा रहे हैं | ऐसे में ट्रायसाइकिल पर चलने वाले दिव्यांगों का निकलना पूरी तरह बंद हो चुका हैं | उनका तो 5 किमी तक लंबा चक्कर लगाना भी आसान नहीं हैं | अंडरब्रिज पर जाम के चलते पैदल राहगीरों का भी निकलना दूभर हो गया हैं, ऐसे में अधिकतर पैदल चलने वाले अंडरब्रिज के ऊपर से पटरियां पार करके आते जाते हैं इनमें बुजुर्ग ज़्यादा परेशान हो रहे हैं |   

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com