ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
ग्वालियर सेंट्रल जेल के डिप्टी जेलर, पत्नी एसडीओपी के घर में हुई चोरी की वारदात जेवर सहित साढ़े तीन लाख रु. लेकर हुए फरार, पुलिस तलाश में जुटी |

करैरा : ग्वालियर के सेंट्रल जेल के डिप्टी जेलर विपिन डंडौतिया के करैरा स्थित आईटीबीपी गेट – 4 के सामने बने मकान में मंगलवार रात कुछ बदमाश घुस गए | जेलर की पत्नी रितु मुरैना के जौरा में एसडीओपी है | मंगलवार रात जेलर के एसएडीओ पिता हरिराम डंडौतिया (73) व उनकी माँ राजकुमारी घर पर अकेली थी, बदमाशों ने कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी थी | डिप्टी जेलर की माँ  राजकुमारी ने बताया कि रात करीब 11:45 बजे जब नींद खुली तो सब ठीक था, बुधवार की सुबह नींद खुली तो बहू के कमरे का ताला टूटा पड़ा था | अंदर अलमारी में सामान बिखरा पड़ा था, बदमाश बहू रितु के जेवर चुरा ले गए हैं | सोने के दो मंगलसूत्र, झुमकी, छह अंगूठियां और ढाई किलो चाँदी के जेवर और 26 हज़ार रुपए कैश चोरी हुए हैं | पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है | सीसीटीवी कैमरों में छह बदमाश नज़र आ रहे हैं पुलिस जल्द उन्हें गिरफ्तार करेगी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com