ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
बाथरूम के रोशनदान के रास्ते घर में घुसा चोर व्यापारी के घर से 4 लाख कैश व सोने के जेवर ले उड़ा |

भोपाल : लालघाटी स्थित विजय नगर में रहने वाले कपड़ा व्यापारी के सूने मकान में दो बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया || गौरतलब है कि रवि मोटवानी की लखेरापुरा में रेडीमेट गार्मेंट्स की दुकान है |  उन्होने बताया कि बुधवार रात करीब सवा आठ बजे उनकी भाभी रीत अपनी सास आशा को लेकर बैरागढ़ में रहने वाले डॉक्टर को दिखाने गई थी |  रात करीब साढ़े नौ बजे  जब वह घर लौटी तो देखा घर के दरवाजे पर ताला तो लगा है पर घर की सभी लाइटें जल रही है | जब वह अंदर दाखिल हुई तो दोनों अलमारियों का सामान बिखरा पड़ा था उन्होने देखा तो अलमारी से 4 लाख रुपए कैश और 45 ग्राम के सोने के जेवर गायब थे | उन्होने पुलिस को चोरी की सूचना दी | मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पता चला कि दो चोर छत के रास्ते डाक्ट से होते हुए कमरों में दाखिल हुए थे | सीसीटीवी कैमरों में दो बदमाश नज़र आए इनमें से एक दुबला पतला होने के कारण बाथरूम के रोशनदान में से घुसकर कमरों तक पहुंचा और दूसरा बाहर फोन पर किसी से बात कर रहा था | रवि ने अंदाजा लगाया कि बदमाश जानते थे घर के सदस्य जल्द ही लौटने वाले है | इस कारण उन्होने एक घंटे के अंदर ही चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया |  रवि की शिकायत पर कोहेफिज़ा पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com