ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
जगदलपुर नेशनल हाइवे पर भीषण हादसा, तेज़ रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को मारी जोरदार टक्कर, ड्राईवर सहित एक ही परिवार के 11 लोगों की मृत्यु |

छत्तीसगढ़ : जगदलपुर नेशनल हाईवे पर धमतरी और चारामा के बीच बालोदगहन में भीषण हादसा हुआ है नेशनल हाइवे पर ट्रकों की रफ्तार की होड़  मची रहती है | जगदलपुर नेशनल हाइवे का बड़ा हिस्सा टू लेन हैं, सड़क अच्छी है इसलिए रफ्तार ज़्यादा है | बुधवार को धरमराज साहू अपने परिवार के साथ रात के समय सोरम गाँव से बोलेरो में शादी में शामिल होने मरकाटोला के लिए रवाना हुए | वे पुरुर से कुछ दूर जगतरा- बालोदगहन नर्सरी के पास तक पहुंचे तभी पीछे से आ रहे आयरन से भरे ट्रक ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक करते हुए जोरदार टक्कर मारी जिससे बोलेरो के चिथड़े उड़ गए और तेज़ रफ्तार होने के कारण ट्रक भी 100 मीटर दूर तक गया और पेड़ से टकराकर ही रुका | इस हादसे में धरमराज साहू, पत्नी, बेटा, बहू व नातिन सहित परिवार के 10 लोग और ड्राइवर डामेश ध्रुव था,  सभी की मृत्यु हो गई | सीएम भूपेश बघेल ने हादसे में मृत साहू परिवार के प्रति अफसोस जताया व सभी मृतकों के परिजन को 4 - 4 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com