ब्रेकिंग न्यूज़ जावरा : जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस से टकराया ऊंट, जेसीबी से निकाला |                विदिशा : प्रमोशन की मांग लेकर खुद पर पेट्रोल डालकर पहुंचा भृत्य, कर्मचारी भागे |                ग्वालियर : गुना में युवक से मारपीट करने वाले तीनों आरक्षक निलंबित |                धार : तंत्र सिद्ध करने के चक्कर में युवक की हत्या, तांत्रिक गिरफ्तार |                बुरहानपुर : सिर दर्द की बीमारी से परेशान युवक ने पिया कीटनाशक, मौत |                  
ओलावृष्टि व बारिश के कारण 18 राज्यों की फल व सब्जी की फसलें हुई प्रभावित इससे फल व सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी की आशंका |

नई दिल्ली : पूरे देश में 15 दिनों से हो रही बेमौसम बारिश से 18 राज्यों की फल व सब्जी की फसलें खराब हुई है | मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र में प्याज़ की फसलों को बड़ा नुकसान हुआ है | मप्र व महाराष्ट्र के प्याज़ उत्पादक क्षेत्रों में खेतों में पानी भरने से निकालकर रखी गई प्याज़ खराब हो गई | उत्तर प्रदेश में आलू और पंजाब व दिल्ली सहित अधिकांश राज्यों में हरी सब्जियों की फसलों को अधिक हानि  हुई है | पंजाब में आलू खुले में रखे होने के कारण खराब हो गया |  भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआई ) के अनुसार हरी सब्जियों की फसलें बड़े पैमाने पर खराब हुई है | इससे इनके दाम  और अधिक बढ़ेंगे, अब जो अंगूर की फसल खड़ी थी उससे बड़े पैमाने में किशमिश तैयार की जाती है बेमौसम बारिश होने से करीब 20% फसल खराब हो गई है | अंगूर की अंतिम फसल खराब होने से बाज़ारों में किशमिश के दामों में बढ़ोतरी होगी | आलू प्याज़ का नुकसान सब्जियों जितना नहीं है पिछले 15 दिनों से हो रही बारिश आम की पैदावार 15% तक घटाएगी | कई जिलों में 2000 हेक्टेयर में केले और आम जैसी बागवानी फसलों को बहुत ज़्यादा नुकसान हुआ है | मौसम विभाग के अनुसार आगे भी बारिश होने की संभावना है |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com