ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
जो गाड़ियां 9 साल पहले चोरी हुई थी, वह अब तक सड़कों पर दौड़ती रहीं एफआईआर के बाद भी पुलिस उन्हें ढूंढ नही पाई, अब चल रही चैकिंग के दौरान 15 चोरी की गाड़ियां पकड़ाई |

भोपाल : जो वाहन 6 मई 2014 को चोरी हो गया था, उसकी एफआईआर भी गोविंदपुरा थाने में दर्ज की गई थी, लेकिन उस बाइक को न तो पुलिस तलाश कर पाई थी और न आईटीएमएस ढूंढ पाया | अब शनिवार शाम हुई वाहन चैकिंग के दौरान ऐसी 15 बाइकें मिली है जो करीब नौ साल पहले चोरी हुई थी | पुट्ठा मिल के पास शनिवार शाम को चैंकिंग चल रही थी, तभी बाइक सवार दोराहा, सीहोर निवासी फरहान अहमद को रोका और गाड़ी के पेपर्स मांगे तो उसने कहा कि बाइक उसके दोस्त भानपुर में रहने वाले फरदीन अहमद की है | गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर को बीडीपी पोर्टल पर सर्च किया गया तो वह कोलार निवासी रामपाल सिंह धाकड़ के नाम से रजिस्टर्ड थी | रामपाल की बाइक  थाना गोविंदपुरा से 9 साल पहले चोरी हुई थी | पुलिस ने फरहान के खिलाफ मामला दर्ज कर बाइक जब्त कर ली है | फरहान प्राइवेट नौकरी करता है पुलिस जब फरदीन की तलाश में पहुंची, तो उससे संपर्क नहीं हो सका | टीआई महेंद्र सिंह ठाकुर का कहना है कि,  बाइक ओरिजनल रजिस्ट्रेशन नंबर पर ही चल रही थी, फरदीन से जब पूछताछ होगी तो सच्चाई का खुलासा होगा कि उसने यह बाइक किससे खरीदी थी | पुलिस को फरदीन के दोस्त आरिफ़ और सिराज नहीं मिले है पुलिस आरिफ़ और सिराज से भी पूछताछ करेगी | इसके बाद वाहन चोर गिरोह का खुलासा होगा |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com