ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल : भोपाल मे आज भाजपा के पक्ष मे मोदी जी का रोड शो |                 भोपाल : एमपी बोर्ड की परीक्षा मे 81 प्रतिशत बच्चे पास |                यवतमार्ग : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गठकरी मंच पर बेहोश होकर गिरे |                नई दिल्ली : केजरीवाल को पहली बार जेल में दी गई इंसुलिन |                महू : पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल तीसरे युवक की भी मौत |                उज्जैन : मोबाइल पर व्यापारी को फर्जी अरेस्ट ऑर्डर भेजकर दो करोड़ रु. ठगे |                इटारसी : दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी सौतेली मां का नाबालिग बेटा निकला |                छिंदवाड़ा : जनरेटर चालू करते समय लगा करंट दो भाइयों की मौत |                जबलपुर : पति के मना करने पर भी कोर्ट से भाई के लिए बहन को किडनी देने की मंजूरी मिली |                  
संविदा स्वास्थ्य कर्मियों के प्रदर्शन के 20 दिन बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई अब प्रदेशभर के 32 हज़ार स्वास्थ कर्मी एकजुट होकर सीएम हाउस के सामने देंगे धरना |

भोपाल :( नुजहत सुल्तान ) 20 दिन से प्रदेश भर में हड़ताल कर रहे संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का सब्र अब टूटता नज़र आ रहा है अपनी मांगों को लेकर सोमवार को 32 हज़ार कर्मचारी राजधानी में एक  साथ जमा होंगे यहाँ के नीलम पार्क में पहले धरना देंगे और प्रदर्शन करेंगे | इसके बाद भी अगर जिम्मेदार नहीं माने तो फिर आंदोलनकारी सीएम हाउस जाकर  मुख्यमंत्री के सामने अपनी मांगें रखेंगे | करीब 20 दिनों से अनिश्चितकालीन  हड़ताल की जा रही है लेकिन जिम्मेदारों ने सिर्फ भरोसा दिलाया | ऐसे में अब सभी कर्मचारी राजधानी में इकट्ठा होंगे और उनके साथ उनके परिवार वाले भी इस आंदोलन में शामिल होंगे | प्रदेश मीडिया प्रभारी कोमल सिंह ने बताया कि 2013 से हमारी मांगें लंबित है, कई बार स्वास्थ्य मंत्री सहित विभाग के अधिकारियों और एनएचएम एमडी को ज्ञापन सौंपे | 2018 में जीएडी ने नीति भी बनाई, लेकिन इसका लाभ हमें नहीं दिया गया, जबकि खुद सीएम ने यह वादा किया था, कि हमें उक्त नीति का लाभ दिया जाएगा | लेकिन ऐसा कुछ भी नही हुआ इसी वादा खिलाफी से नाराज़ होकर कर्मचारी अब विरोध कर राजधानी में धरना प्रदर्शन करेंगे | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com