ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
सोशल मीडिया पर लोगों को मैसेज कर लोन दिलवाने के नाम पर करता था ठगी सायबर पुलिस ने जालसाजी करने वाले आरोपी प्रॉपर्टी ब्रोकर को दिल्ली से किया गिरफ्तार |

भोपाल :( नुजहत सुल्तान )  बीती 1 मई को भोपाल निवासी यशपाल दत्ता ने अपनी शिकायत में बताया था कि, 2% ब्याज दर पर प्रधानमंत्री मुद्रा लोन और इसमें सब्सिडी के लिए उनके पास एसएमएस आया था, संपर्क करने पर आरोपी ने प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना में सब्सिडी देने और कम ब्याज के नाम पर धोखाधड़ी करते हुए ठगी की वारदात को अंजाम दिया | आरोपी ने बैंकिंग चार्ज, सिक्योरिटी फीस, प्रोसेसिंग फीस सहित अन्य चार्जेस बताकर करीब 6 लाख रुपए ऐंठ लिए | भरोसे में लेने के लिए फर्जी लोन सेक्शन लेटर भी जारी किया, ठगी की राशि उसने फर्जी खाते में ट्रांसफर करवाई | आरोपी लोगों को सोशल मीडिया पर मैसेज भेजकर झांसे में लेता था | यशपाल की शिकायत पर मामले की जांच की गई तो पता चला कि ये मैसेज रोहणी, दिल्ली निवासी अनिल माहेश्वरी ने भेजे थे, आरोपी एक प्रॉपर्टी ब्रोकर है | इस आधार पर स्टेट सायबर पुलिस इंस्पेक्टर नवल चौधरी ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है | मंगलवार को पुलिस ने अदालत में पेश कर उसे एक दिन के रिमांड पर ले लिया है | पुलिस का अंदाजा है कि वह एक साल में सैंकड़ों लोगों को अपनी जालसाजी का शिकार बना चुका है | उसके कब्जे से पुलिस ने 2 सिमकार्ड, एक एंड्रायड फोन, 2 एटीएम कार्ड, एक फर्जी वोटर आईडी और 54 हज़ार रु. नगद जब्त किए हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com