ब्रेकिंग न्यूज़ इंदौर : हाथ पर सुसाइड नोट लिखकर महिला ने लगाई फांसी, पति पर केस दर्ज |                बैतूल : लिव-इन में रहने से मना किया तो युवक ने महिला के छह साल के बेटे की गला रेतकर कर दी हत्या                गन्नौर : विंडो सीट को लेकर मुरैना के युवक को गन्नौर में ट्रेन से फेंका, मौत |                ठीकरी : कपड़ा दुकान में आग लगने से व्यापारी जिंदा जला |                झाबुआ : परंपरा के फेर में 3 दिन से सड़ रहा था शव, मीडिया के पहुंचने पर हुआ पीएम |                मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले बदमाश गुजरात से गिरफ्तार |                भोपाल : कार की टक्कर से दो चचेरे भाइयों की मौत |                 भोपाल : लापता नवविवाहिता का शव बड़े तालाब में मिला |                  
भोपाल जिले में सरकार को ठेके में पिछले साल से डेढ़ करोड़ रु. कम रेवेन्यू मिला, सरकार ने सहायक आबकारी आयुक्त राकेश कुर्मी को किया बर्खास्त |

भोपाल : नए शराब ठेकों में पिछले साल की तुलना में इस साल भोपाल जिले को 150 करोड़ रुपए से ज़्यादा का नुकसान होने पर सरकार ने मंगलवार को जिले में पदस्थ असिस्टेंट एक्साइज कमिश्नर राकेश कुर्मी को हटा दिया है | उन्हें आबकारी आयुक्त कार्यालय ग्वालियर में अटैच किया है | असिस्टेंट कमिश्नर कुर्मी से वाणिज्यिक कर विभाग ने स्पष्टीकरण भी मांगा है, भोपाल में शराब की दुकानों की सही लोकेशन निर्धारित न होने पर टेंट में दुकानें लगने से सरकार की छवि को धक्का लगा है | अभी भी कई दुकानें टेंट में चल रही हैं, इसके पीछे जिले में आबकारी अमले का नियंत्रण न होने की बात सामने आई है | वित्तीय वर्ष 2022-23 में अंडर कटिंग कर सस्ती शराब बिकी और नवीनीकरण होने से सरकार को बड़ा नुकसान हुआ है | भोपाल जिले का नया सहायक आबकारी आयुक्त दीपम रायचुरा को बनाया गया है, वे अभी रायसेन के जिला आबकारी अधिकारी है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com