ब्रेकिंग न्यूज़ नई दिल्ली : बृजभूषण की जांच की मांग वाली याचिका खारिज |                सूरत : कांग्रेस प्रत्याशी रहे कुम्भाणी पार्टी से निलंबित |                कैलारस : बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई की गोली मारकर हत्या |                जबलपुर : गोदाम ब्लास्ट मामले में शमीम कबाड़ी के घर पर चला बुलडोजर |                अशोकनगर : तारों से डीजे में करंट 2 बारातियों की मौत |                  
मई के पहले हफ्ते में हुई बारिश के बाद अब पारा अचानक 9 डिग्री तक बढ़ा दिल्ली में पारा 40 डिग्री तक जाने की संभावना |

नई दिल्ली : मई के महीने में देश के अधिकांश राज्यों में हुई बारिश से लोगों को कुछ राहत मिली थी, लेकिन अब मई के दूसरे हफ्ते में गर्मी की तपिश से लोग जल रहे हैं | देश के अधिकतर इलाकों में गर्मी अचानक बढ़ गई है | गौरतलब है कि महज 12 घंटों में दिल्ली सहित कई राज्यों के तापमान में 9 डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा हुआ है | मप्र में सोमवार को छह जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है | मौसम विभाग के अनुसार इस हफ्ते देश के अधिकांश इलाकों में लू चलने लगेगी | विभाग के अनुसार राजस्थान, उत्तरप्रदेश और मध्य भारत में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार होने वाला है | राजधानी दिल्ली और उससे लगे आसपास के इलाकों में पारा 40 डिग्री के ऊपर जाने की संभावना है | इस बीच राजस्थान के बाड़मेर में मंगलवार को पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुँच गया | उत्तर भारत सहित पूर्व और पश्चिम भारत में तापमान लगातार बढ़ रहा है, तो दक्षिणी राज्यों में बारिश हो रही है | बेमौसम बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते इस साल मई में औसतन पारा 15 डिग्री तक कम रहा है | केदारनाथ में भारी हिमपात के कारण प्रशासन ने तीर्थयात्रियों को सलाह दी कि वे मौसम के बारे में जानकारी लेने के बाद ही यात्रा करें पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक योगेंद्र गंगवार ने कहा कि खराब मौसम से यात्रा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 15 मई तक के लिए रोक दी गई है |       

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com