ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
बिना नियम कायदों के संचालित हो रहे स्विमिंग पूल के संचालकों पर होगी कार्रवाई प्लाट पर बने स्विमिंग पूल में तैराकी सिखाने के लिए कोई इंस्ट्रक्टर नहीं है |

भोपाल :( नुजहत सुल्तान )  बुधवार को कोलार क्षेत्र स्थित सेमरी गाँव के पास स्विमिंग पूल में 8 फीट गहरे पानी में डूबने से 16 वर्षीय किशोर सोहित करोसिया की मौत के बाद भी गुरुवार को यहाँ बड़ी संख्या में लड़के तैराकी करते पाए गए | जब कार्रवाई करने पहुंचे उदय सिसोदे ने लड़कों के फोटो लेना शुरू किए तो वो वापस चले गए | तैरने आए युवाओं ने बताया कि आसपास के क्षेत्रों से वे यहां अक्सर आते हैं | केवल 50 रुपए देकर वे यहां तैराकी करते हैं, जिस पूल में सोहित डूबा था उसे तो पुलिस ने खाली करा दिया | लेकिन उसके पास ही हौजनुमा एक और पूल भी है दोपहर में यहां लड़के नहाने आए थे इसकी सफाई काफी समय से नहीं हुई है | इधर, पूल से जुड़े ओपी मीणा ने बताया कि उन्हें किशोर के डूबने की जानकारी नही है उन्होने कहा कि यहां आए युवाओं को मना किया गया है अब इसे सात दिन के बाद फिर से शुरू करवाएंगे | सोहागपुर में एक और स्विमिंग पूल संचालित हो रहा है हालांकि यहां इंस्ट्रक्टर रखे गए हैं | जो तैरने वालों पर नज़र रखते हैं, यह आठ फीट गहरा है यहां भी 130 रुपए देकर एक घंटे तैराकी की जा सकती है | यहां बड़ी संख्या में लड़के आते हैं यहां आने वाले लड़कों को ट्यूब भी दिया जाता है | राजधानी के कई इलाकों में बिना नियम कायदों के कई स्विमिंग पूल बनाए जा रहे हैं | अब इन सभी पूलों की जांच की जाएगी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com