ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
कंप्यूटर ऑपरेटर की फर्जी नियुक्ति देकर 9 लाख 80 हज़ार रु. की ठगी करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार |

बैतूल : खुद को माध्यमिक शिक्षा मंडल का बेसिक अधिकारी बताकर विभाग के फर्जी लेटर हेड पर 3 लोगों को कंप्यूटर ऑपरेटर की फर्जी नियुक्ति देकर 9 लाख 80 हज़ार रुपए ठगने वाले आरोपी और 4 सह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है |  9 मई को शाहपुर निवासी लोकेश कुमार नामदेव और मुकेश नामदेव ने गंज थाने में शिकायत की थी, कि बडोरा निवासी विशाल जायसवाल, पिता प्रेमचन्द्र जायसवाल, ने उसे माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल में नौकरी लगाने के नाम पर फर्जी दस्तावेज़ तैयार कर धोखाधड़ी की है | लोकेश से 6 लाख 22 हज़ार, मुकेश से 1 लाख 58 हज़ार रुपए लिए बैतूलबाज़ार के दिलीप ने 2 लाख लेकर धोखाधड़ी करने की शिकायत की थी, पुलिस ने विशाल, प्रेमचन्द्र, अंजना  तथा सुशीला को गिरफ्तार किया है | आरोपी के फर्जीबाड़े में मां बहन, पिता और भोपाल का एक युवक शामिल था, बैतूल, सीहोर और नर्मदापुरम के 120  लोगों को कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति देने की सूची मिली है | उन्हें आशंका है कि नौकरी के नाम पर लगभग 2 करोड़ की ठगी की है |         

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com