ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
एक तरफा प्यार के चलते शादी करने से मना किया तो युवक ने किशोरी को सरे बाज़ार मारी गोली, 3 मिनट बाद खुद ने भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली |

मुरैना/जौरा : (नुजहत सुल्तान ) पुराना जौरा में रहने वाला 21 वर्षीय विजय प्रजापति, पुत्र रघुवीर प्रजापति,  विजय पूना में रहकर रंगाई – पुताई का काम करता है वह दस दिन पहले ही अपने घर वापस आया था | आज उसकी सगाई होने वाली थी, लेकिन वो किसी ओर लड़की को पसंद करता था, युवक और किशोरी के मेलजोल के बारे में दोनों के परिवार वालों को मालूम था | विजय के भाई ने उसके मोबाइल की सिम भी तोड़कर फेंक दी थी | किशोरी जौरा के हनुमान गंज चौराहा बाज़ार में दुकान चलाती थी, शुक्रवार दोपहर 12 बजे युवक किशोरी की दुकान पर जा पहुंचा, वहां उसने किशोरी से बातचीत भी की, युवक ने किशोरी से जब शादी का बोला तो उसने मना कर दिया इस बात से गुस्साए युवक ने सरे बाजार किशोरी पर गोली चला दी गोली किशोरी के सिर में लगी जिससे उसका सिर फट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई | इस वारदात के बाद कारोबारियों ने अपनी दुकानें बंद करना शुरू की, और देखते ही देखते पूरा बाज़ार बंद हो गया | किशोरी को गोली लगने और उसे ज़मीन पर गिरते देख आसपास के लोग कुछ समझ पाते, इसी बीच करीब तीन मिनट के अंतराल से 30 मीटर दूर जाकर उसी कट्टे से खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौत हो गई | हत्या के मामले में आरोपी प्रजापति के खिलाफ दफा 302 का मुकदमा कायम किया है, विजय की मौत को लेकर जौरा पुलिस ने मर्ग दर्ज किया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com