ब्रेकिंग न्यूज़ गुजरात : ट्रक और कार की भिड़ंत में 10 लोगों की मौत |                हैदराबाद : ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी दो किमी तक घसीटा, बाइकर ने ट्रक से लटककर बचाई जान |                 महू : पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट से झुलसे तीन मजदूरों में से एक की मौत |                शिवपुरी : जमीन बेचने से नाराज दो बेटों ने मिलकर पिता की हत्या कर शव खंडहर में फेंका |                सतना : पत्नी के सामने चाकू से कर दी युवक की हत्या |                भिंड : प्रदेश के हाइवे पर यूपी के कलेक्टर का ‘बैरियर’ नया पुल बनने तक ट्रैफिक बंद |                रायसेन : एसडीएम की कार के ड्राइवर ने ऑटो में मारा कट, एक की मौत, सात लोग घायल |                भोपाल : 10वीं की छात्रा को 49 दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने वाला स्कूल वैन चालक गिरफ्तार |                  
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने होटलों में वेज-नॉन वेज खाना बनाने के अलग-अलग सेक्शन रखने के आदेश जारी किए |

भोपाल : पर्यटन व संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर के आदेश पर पर्यटन निगम ने सभी इकाइयों के किचन में वेज और नॉन वेज खाना बनाने के लिए अलग- अलग सेक्शन रखने के निर्देश जारी कर दिए हैं | आदेश के तहत फूड सेफ़्टी एंड  स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मानकों के अनुसार फ्रिज, डीप-फ्रीजर और चाकू आदि भी अलग-अलग रखे जाएंगे | पर्यटन विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक विभाग के कुल 68 होटल हैं, हालांकि, सभी में नॉन वेज भोजन नहीं परोसा जाता है | पूर्व सांसद रघुनंदन शर्मा ने पर्यटन मंत्री से इस संबंध में मांग की थी | फूड सेफ़्टी एक्ट में वेज और नॉन वेज खाने के लिए पहले से प्रावधान हैं | होटलों के किचन में दोनों के सेक्शन अलग-अलग होना चाहिए सभी तरह के सामान और बर्तन भी अलग होना जरूरी हैं | भोपाल में वेज और नॉन वेज के करीब 450 रेस्त्रां और होटल के लाइसेंस हैं, पिछले एक माह में इस तरह के मामलों में 10 रेस्त्रां पर कार्रवाई हुई है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com