ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
जाकिर नाइक से मिलने के बाद सौरभ ने मुस्लिम धर्म अपनाया सौरभ को आतंकवादी के रूप में गिरफ्तार किया गया है |

भोपाल : हिज़्ब-उत- तहरीर के कट्टरपंथी मोहम्मद  सलीम उर्फ सौरभ जैन के पिता अशोक जैन राजवैध ने बेटे द्वारा मुस्लिम धर्म अपनाने की कहानी बयां की है | उन्होने बताया कि सौरभ 12वीं कक्षा तक आरएसएस की शाखाओं में जाता रहा है | भोपाल के कॉलेज में वह प्रोफेसर बना तभी कमाल ने उसे बरगलाना शुरू कर दिया था, इसके बाद उसने ज़ाकिर नाइक के वीडियो देखना शुरू किए और एक बार उससे मिलने मुंबई भी गया | यहीं उसने अपना नाम सलीम रख लिया और अपनी पत्नी मानसी का नाम रायला रखा उसने दोनों बच्चों के नाम भी बदल दिए | उन्होने बताया कि वर्ष 2014 में रक्षाबंधन वाले दिन सौरभ की चारों बहनें मायके आईं थी तब सौरभ ने उनसे राखी बँधवाने से मना कर दिया था | तभी से मुझे एहसास हो गया था कि इसके यहां से जाने का समय आ गया है | मैंने कहा था कि तुम इंसानियत के खिलाफ काम कर रहे हो | ये विचार मोहम्मद के नहीं बल्कि जाकिर नाइक के हैं | उन्होने बताया कि मैंने तत्कालीन सूचना प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी को पत्र लिखकर जाकिर नाइक के प्रसारण पर रोक लगाने का आग्रह भी किया था | राजवैध ने बताया कि सौरभ पर बंदूक चलाने के आरोप भी लग रहे हैं लेकिन मेरा बेटा बंदूक नहीं चला सकता हम उसे जानते हैं | माँ बसंती जैन ने कहा कि मेरा बेटा निर्दोष है, वो आतंकी नहीं हो सकता उसे फंसाया जा रहा है |             

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com