ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
बीफ़ार्मेसी और बीबीए के छात्र प्रतिबंधित मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार, एक को भेजा जेल |

भोपाल : निजी कॉलेज में पढ़ने वाला बीफ़ार्मेसी का छात्र और बीबीए पास कर चुका युवक एमडी खरीदते समय पुलिस के हत्थे चढ़ गया इनमें एक पैडलर भी है | पुलिस को सूचना मिली थी कि इंद्रपुरी में यादव टी- स्टॉल के पास दो युवक मादक पदार्थ खरीदते देखे गए हैं | पुलिस ने सूचना के आधार पर दोनों युवकों को एमडी के साथ गिरफ्तार कर लिया जिनमें एक पिपलानी निवासी मंगेश वरीयकर और दूसरा इकबाल कॉलोनी में रहने वाला रजत गुप्ता शामिल है | पुलिस ने दोनों के पास से अलग-अलग 930 और 960 मिलीग्राम एमडी जब्त की है | मंगेश बी- फार्मेसी चौथे सेमेस्टर का छात्र है जबकि रजत बीबीए कर चुका है | पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है, अदालत में पेश कर रजत को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है जबकि मंगेश को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है | पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ये सिंथेटिक ड्रग लाया कहाँ से है | फिलहाल पुलिस को मुख्य सप्लायर की तलाश है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com