ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
रुपए के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में किसान के घर में हंगामा करने व जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी पुलिस हिरासत में |

भोपाल : रासलाखेड़ी में रहने वाले  35 वर्षीय सुखदेव सिंह सरदार खेती करते हैं, उन्होने धनराज कौशिक के साथ पार्टनरशिप में खेती की थी | धनराज को सुखदेव से 1.10 लाख रु. लेना थे,  जो वह दे नहीं रहा था | धनराज ने कई बार सुखदेव से पैसो को लेकर सवाल किया लेकिन सुखदेव ने कोई सुध नहीं ली इस बात से नाराज धनराज बुधवार को रात के समय अपने एक साथी रवीन्द्र प्रताप सिंह के साथ कार से सुखदेव के घर गया  और वहां जाकर अभद्रता शुरू कर दी गाली- गलौच करते हुए हंगामा शुरू कर दिया इस बीच सुखदेव सिंह और उनके भतीजे गुरुविंदर सिंह (20) एवं सुखमनदीप (16) भी घर के बाहर आ गए | चाचा भतीजों ने मिलकर धनराज और रवीन्द्र प्रताप को हंगामा करने से मना किया तो धनराज व रवीन्द्र ने उन लोगों पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया, इस दौरान सुखदेव घर के अंदर चला गया जबकि, उनके भतीजे सुख मनदीप के हाथ में गोली लग गई और दूसरे भतीजे गुरुविंदर सिंह पर चाकू से वार कर दिया जिससे दोनों भतीजे ज़ख्मी हो गए घायलों का अस्पताल  में इलाज चल रहा है | आरोपियों ने चार वार किए और फिर वहां से फरार हो गए |  पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com