ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
सागर से आने वाले मंत्रियों के बीच बढ़ा विवाद, मुख्यमंत्री से की शिकायत गोविंद राजपूत के बेटे ने कसा भूपेन्द्र सिंह पर तंज़, सियासी सरगर्मी बढ़ी |

भोपाल : राजनीति में एक बार फिर से तनातनी शुरू हो गई है शिवराज सरकार के मंत्रियों के बीच की तनातनी करीबियों ने आगे बढ़ाई है | राजस्व मंत्री राजपूत के पुत्र आकाश ने सोशल मीडिया पर भूपेंद्र सिंह पर तंज़ कसते हुए लिखा कि, ‘अच्छा है हम खुरई में नहीं हैं, वरना बात करने पर ही जेल चले जाते’ खुरई से भूपेंद्र सिंह विधायक हैं, आकाश ने बाद में पोस्ट डिलीट कर दी |  हालांकि, तब तक स्क्रीन शॉट वायरल हो गए इस मामले में मंत्री राजपूत ने कहा कि पार्टी में सभी लोग सामान्य हैं, मैं इस समय बाहर हूं क्या लिखा गया है वो भी नहीं पता लेकिन ऐसी टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए | दूसरी तरफ भूपेंद्र सिंह के करीबी कहे जाने वाले सागर मेयर संगीता तिवारी के पति और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुशील तिवारी के वॉटसएप – चैट का भी स्क्रीन शॉट सामने आया है, जिसमें लिखा है कि भूपेंद्र सिंह भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष हो सकते हैं, तिवारी के मोबाइल से प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को लेकर एक पत्र वायरल किया गया है, जिसमें उनके किसी भाजपा नेत्री के घर देर रात जाने और शराब पीने की बात लिखी है | यह पत्र पूर्व में वायरल हुआ था, जिसे गलत बताया जा चुका है तिवारी का कहना है कि उन्होने पत्र फॉरवर्ड नहीं किया | पीए ने गलती से कोई बटन दबा दिया जिससे पत्र वायरल हो गया पीए को पद से बर्खास्त किया जा चुका है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com