ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
रिटायर्ड कर्नल के घर में घुसकर चड्डी गैंग के चार बदमाशों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम 52 हज़ार कैश और लैपटॉप चुराकर फरार होने वाले बदमाशों के खिलाफ़ केस दर्ज |

भोपाल :( नुजहत सुल्तान ) राजधानी की पॉश कॉलोनियों में शुमार विंडसर हिल्स में रहने वाले रिटायर्ड कर्नल 56 वर्षीय संजय त्रिपाठी करगिल वॉर में शामिल हुए थे घायल होने के कारण उन्हें सेना ने 50% वॉर डिसेबल्ड की श्रेणी में शामिल किया और गैलेंट्री अवॉर्ड दिया | वह यहां अपनी पत्नी और दो बच्चो और दो कर्मचारियों के साथ रहते हैं | गुरुवार देर रात जब पूरा परिवार अपने-अपने कमरों में सो रहा था, बालकनी के रास्ते दो बदमाश घर में घुसे घर की पहली मंजिल पर आकर नकाबपोश बदमाशों ने हॉल मे रखा ब्रीफकेस बाहर खड़े अपने दो साथियो को दे दिया | बदमाश करीब आधा घंटा घर में रुककर कीमती सामान को तलाशते रहे इसके बाद दोनों कर्नल के कमरे में भी गए कमरे में उन्हें दीवार पर टंगी दो तस्वीरें नज़र आईं जिसमें कर्नल वर्दी में नज़र आ रहे हैं | इसके बाद वह बदमाश ग्राउंड फ्लोर और दूसरी मंजिल पर जाने के बजाए घर से बाहर निकल गए | बदमाशों के द्वारा चुराए हुए ब्रीफकेस में 52 हज़ार रुपए, दो ट्रेवल कार्ड, उनका पहचान पत्र और एक लैपटॉप रखा था कर्नल इंटेलिजेंस एड्वाइजर भी हैं | बदमाशों की सारी करतूत घर में लगे 7 सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई | कर्नल त्रिपाठी ने बताया कि इस चोरी की शिकायत हमने चूना भट्टी पुलिस से की, फिंगरप्रिंट टीम भी आई लेकिन पुलिस ने शुक्रवार का पूरा दिन निकालने के बाद भी हमसे सीसीटीवी फुटेज नहीं लिए हैं | फुटेज में नजर आ रहे बदमाश पूरी तैयारी से आए थे, उन्होने अपनी टी-शर्ट के अंदर कुछ छिपाया हुआ था, जो हथियार भी हो सकता है | चूना भट्टी पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com