ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
फर्जी नाम पते के जरिए एक ही चेहरे पर प्रदेशभर में करीब 2200 सिमकॉर्ड जारी किए गए, 52 पीओएस संचालकों से होगी पूछताछ |

भोपाल :( नुजहत सुल्तान )  प्रदेशभर में सिमकार्ड फर्जीबाड़े को लेकर करीब 800 चेहरों की जानकारी डीओटी ने स्टेट सायबर पुलिस को दी है | यानि, 800 लोगों की तस्वीर के आधार पर अब तक 1.25 लाख से ज़्यादा सिमकार्ड पूरे प्रदेश में जारी कर दिए गए हैं | पुलिस अब ये पता लगा रही है कि ये सिमकार्ड किन-किन पीओएस से जारी करवाए गए हैं | जारी सिमकार्डों  के लिए कभी दाढ़ी बढ़ाकर तो कभी क्लीनशेव कर उसकी तस्वीर खिंचवाइ गई थी | सिमकार्ड जारी करवाने के लिए 1200 केवाईसी यानि नाम पते लगाए गए | ये 2200 सिमकार्ड 52 पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) से जारी हुए हैं | इनमें 47 रीवा और 5 सतना जिले में हैं, इन संचालकों में से किसी ने एक ही चेहरे पर 300 तो किसी ने 350 सिम कार्ड जारी करवाए हैं | पहली बार स्टेट सायबर क्राइम पुलिस ने इन 52 पीओएस संचालकों को समन जारी किया है | इन्हें स्टेट सायबर मुख्यालय आकर अपने बयान दर्ज करवाने होंगे | इनसे पूछा जाएगा कि  जिस व्यक्ति की तस्वीर से यह 2200 सिमकार्ड जारी करवाए गए वे कौन हैं ? ये डिटेल डीओटी ने अपने हाइटेक सॉफ्टवेयर के ज़रिए निकाली है, इसमें फेस फीचर एनालिसिस किया गया है | यानि, ऐसी तस्वीरों को फिल्टर किया गया है, जिनके नैन नक्श कई तस्वीरों में एक जैसे थे | पुलिस इसकी भी जांच कर रही है कि क्या फर्जी नाम पते और तस्वीर के आधार पर लिए गए सिमकार्ड से कोई सायबर क्राइम भी हुआ है ? पुलिस मामले की तहक़ीक़ात कर रही है | 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com