ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल : भोपाल मे आज भाजपा के पक्ष मे मोदी जी का रोड शो |                 भोपाल : एमपी बोर्ड की परीक्षा मे 81 प्रतिशत बच्चे पास |                यवतमार्ग : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गठकरी मंच पर बेहोश होकर गिरे |                नई दिल्ली : केजरीवाल को पहली बार जेल में दी गई इंसुलिन |                महू : पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल तीसरे युवक की भी मौत |                उज्जैन : मोबाइल पर व्यापारी को फर्जी अरेस्ट ऑर्डर भेजकर दो करोड़ रु. ठगे |                इटारसी : दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी सौतेली मां का नाबालिग बेटा निकला |                छिंदवाड़ा : जनरेटर चालू करते समय लगा करंट दो भाइयों की मौत |                जबलपुर : पति के मना करने पर भी कोर्ट से भाई के लिए बहन को किडनी देने की मंजूरी मिली |                  
सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ हुई कार्रवाई में घोड़ा नक्कास से 10 टन प्लास्टिक हुआ जब्त |

भोपाल : भेल के बरखेड़ा एरिया में गुरुवार को सुबह के समय गन्ने की चरखी वाला कुछ सिंगल यूज़ प्लास्टिक लेकर जा रहा था, निगम के स्वास्थ्य अधिकारी राकेश शर्मा ने उसे रोककर पूछा तो उसने विजय मार्केट बरखेड़ा की एक दुकान का पता बताया | निगम अमले ने यहां छापा मारा तो पहले तो सौरभ किराना स्टोर ने प्लास्टिक का व्यवसाय करने से मना कर दिया लेकिन बाद में उनके पास की खाली दुकान में उनका प्लास्टिक मिला जिसे जब्त कर लिया गया है | इसी मार्केट में क्वालिटी स्वीट्स पर भी 3 किलो प्लास्टिक मिला सौरभ किराना से घोड़ा नक्कास  की गलियों में एक थोक व्यापारी का पता मिला टीम वहां पहुंची तो दुकान से 10 टन 385 किलो प्लास्टिक जब्त हुआ | प्लास्टिक को जब्त करने के लिए चार घंटे तक कार्रवाई चली यहां से 276 बोरी प्लास्टिक जब्त किया गया | 5 डंपरों में भरकर ये प्लास्टिक आदमपुर छावनी ले जाया गया |  घोड़ा नक्कास की अमृत प्लास्टिक पर 50 हज़ार रु. का जुर्माना किया गया है | सौरभ किराना स्टोर पर 2500 रु. और क्वालिटी स्वीट्स पर 500 रुपए जुर्माना लगाया गया |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com