ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
दो साल के बच्चे सहित महिला को अगवा करने व बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर ज्यादती करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ़्तार |

भोपाल : दो महीने पहले परवलिया से एक महिला को उसके दो साल के बच्चे सहित एक युवक ने अगवा कर बंधक बनाकर रखा और उसके साथ ज्यादती करता रहा महिला ने जब भी भागने की कोशिश की तो उसके साथ मारपीट करता और उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी देता था | दरअसल, परवलिया में रहने वाली 28 वर्षीय महिला का मायका रायसेन जिले में है, पांच साल पहले उसकी शादी परवलिया के गाँव कलाखेड़ी में हुई थी  इसी गाँव में एक सोनू श्रवण नाम का युवक रहता था जिसकी नज़र महिला पर काफी समय से टिकी हुई थी | 14 मार्च को जब महिला अपने दो साल के बच्चे के साथ खेत पर जा रही थी तभी उसे रास्ते में सोनू मिला और लिफ्ट देने के बहाने महिला को अपनी कार में बैठा लिया बाद में हत्या की धमकी देकर उसे अपने साथ जयपुर ( राजस्थान ) ले गया वहां महिला को एक कमरे में बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा महिला द्वारा भागने की कोशिश करने पर बच्चे को जान से खत्म करने की धमकी देता था | कुछ समय बाद महिला ने उसका विश्वास जीतने के लिए पति की तरह बर्ताव करना शुरू कर दिया पांच दिन पहले महिला ने आरोपी को रायसेन स्थित मायके तक लाने के लिए राजी कर लिया उसे भरोसा दिलाया कि किसी प्रकार का पुलिस केस नहीं होगा, वहां आराम से रहेंगे यहाँ आने के बाद महिला ने परिजनों को आपबीती सुनाई महिला के परिजन आरोपी सोनू को पकड़कर परवलिया तक लाए पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी सोनू श्रवण को गिरफ्तार कर लिया |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com