ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
राहुल गांधी ने एकजुटता से मैदान में उतरकर 150 सीटें जीतने का संकल्प लिया शिवराज बोले राहुल ख्याली पुलाव पका रहे हैं, जीत भाजपा की ही होगी |

भोपाल :( नुजहत सुल्तान ) कांग्रेस के बड़े नेताओं की दिल्ली में हुई बैठक में 11 लोगों के नाम थे, जिनमें पूर्व मंत्री और युवा विधायकों में जीतू पटवारी और कमलेश्वर पटेल का नाम शामिल नहीं थे | दोनों को बाद में जूम के ज़रिए जोड़ा गया और उन्होने अपनी बात कही | मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मप्र के वरिष्ठ नेताओं के साथ ढाई घंटे तक चली इस बैठक में कहा कि कर्नाटक में हमें 136 सीटें मिली हैं, मप्र में हमारा इंटरनल असेसमेंट है कि, हमे 150 सीटें मिलने जा रही हैं | कर्नाटक में जीत दर्ज की, मप्र में भी रिपीट करेंगे | गांधी से जब ये पूछा गया कि क्या मप्र में मुख्यमंत्री का चेहरा कमलनाथ होंगे तो उनका जवाब था कि भैया मप्र में 150 सीटें मिलने जा रही हैं, इससे पहले खरगे और राहुल ने मीटिंग में शामिल मप्र कांग्रेस के 11 बड़े नेताओं से वन-टू-वन बातचीत की | कमलनाथ ने कहा कि आज प्रश्न ये है कि मप्र के भविष्य को कैसे सुरक्षित रखा जाए, सवाल केवल कांग्रेस का नहीं बल्कि पूरे मप्र के भविष्य का है जिसकी लड़ाई हम लड़ रहे हैं | चुनाव में हमारे कौन से मुद्दे होंगे, चुनाव लड़ने का आधार क्या होगा, इन सब बातों पर बैठक में चर्चा हुई हम सभी कांग्रेसजन एकता के साथ मैदान में उतरेंगे और 150 सीटें जीतने के लक्ष्य को पार करते हुए जीत हासिल करेंगे | वहीं शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी के मप्र में 150 सीटें जीतने के दावे पलटवार किया है, चौहान ने कहा कि मप्र में भाजपा 200 सीटें जीतने जा रही है, सीएम ने तंज़ कसते हुए कहा कि दिल के बहलाने को राहुल बाबा का ख्याल अच्छा है भाजपा मप्र में 200 से ज़्यादा सीटें जीतने जा रही है अब राहुल ख्याली पुलाव पकाते हैं, तो पकाते रहें |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com