ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
कंपनी के 8 लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कर फरार हुईं महिला अकाउंटेंट और उसके पति को भेजा जेल |

भोपाल :( नुजहत सुल्तान ) कंपनी में काम करने वाली महिला अकाउंटेंट ने कंपनी के 8 लाख रुपए धोखाधड़ी से अपने खाते में ट्रांसफर करवाए और फिर महिला और उसका पति फरार हो गए | आरोपी करीब पिछले पाँच महीनों से फरार थे |  लेकिन मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर गौतम नगर पुलिस ने उन्हें ढूंढ निकाला और गुरुग्राम हरियाणा से आरोपी पूर्वान्शी राजपूत और चंदन सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लिया | दरअसल, अलख धाम नगर इंदौर रोड, उज्जैन निवासी संजय गुजराथी (47) की मेसर्स एतना ऑटो कम्पोनेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से फिरदौस नगर डीआईजी बंगला, बैरसिया रोड पर फर्म संचालित है |  उन्होने पुलिस को बताया था कि फर्म में सुभाष कॉलोनी, अशोका गार्डन निवासी पूर्वान्शी राजपूत अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत थी, पूर्वान्शी  द्वारा  कस्टमर्स से 7 से 8 लाख रुपए  खुद के खाते में ट्रांसफर करवाए थे जबकि पेमेंट की रिकॉर्ड में एंट्री थी | गड़बड़ी का खुलासा ऑडिट होने पर हुआ था, इसके बाद पुलिस ने पूर्वान्शी राजपूत और और उसके पति चंदन सिंह राजपूत के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com