ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
ताले को काटा कटर से और सूने मकान से 85 हज़ार रु. नगद और 5 लाख के जेवर उड़ा ले गए

भोपाल : अशोक बिहार कॉलोनी निवासी भोजराज मस्की (40) लाइट फिटिंग के ठेकेदार हैं सोमवार की रात वह रिश्तेदार की शादी में शामिल होने बैतूल जाने के लिए निकले थे | उनके साथ उनका पूरा परिवार भी गया था बैतूल पहुँचने से करीब 10 किलोमीटर पहले ही उन्हें पड़ोसियों ने कॉल कर बताया कि घर के मेन गेट का ताला कटा हुआ है | आनन फानन में वे मंगलवार की दोपहर वापस लौट आए आकर देखा तो चोरों ने ताले को कटर से काटा था, बदमाश अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर सहित 85 हज़ार रुपए नगदी चुरा ले गए बच्चो की गुल्लक के 20 हज़ार रु. भी चोरी कर लिए | चोरों ने पलंग पेटी तक को खोलकर चैक किया किचन के डिब्बों में रखा राशन पलटा दिया चोर मेन गेट का ताला काटने के बाद अंदर घुसे अंदर के दोनों कमरों के भी ताले काटे फिर चोरी की वारदात को अंजाम दिया चोरी किए गए सामान की कीमत कुल मिलाकर 6 लाख रुपए है | पुलिस चोरों की तलाशी कर रही है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com