ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
महापौर मालती राय व परिषद अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी के बीच मतभेद सार्वजनिक मंच पर हुए उजागर |

भोपाल :( नुजहत सुल्तान )  शिवाजी नगर में पं. शीतल प्रसाद तिवारी पुस्तकालय परिसर में राजा भोज एवं रानी कमलापति इंटरप्रिटेशन सेंटर के उदघाटन के मौके पर सूर्यवंशी को जब भाषण का मौका नहीं मिला | तब कार्यक्रम के अंत में महापौर ने कहा कि सूर्यवंशी से आभार व्यक्त करा लो तो सूर्यवंशी ने आभार व्यक्त करने से मना कर दिया | इसके बाद एमआईसी सदस्य सुषमा बावीसा ने आभार व्यक्त किए | दरअसल, महापौर मालती राय और नगर-निगम परिषद अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी के बीच शुरू से ही मतभेद की स्थिति बनी हुई है | परिषद बैठक में भी कई बार यह स्थिति सामने आ चुकी है और अब सार्वजनिक मंच पर भी दोनों के बीच मतभेद उजागर हुए हैं | समीक्षा बैठक में भी मेयर ने सूर्यवंशी को आमंत्रित नहीं किया था, दोनों के बीच तनातनी का मुद्दा संगठन तक पहुँच चुका है | भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा दोनों को समझाइश दे चुके हैं, लेकिन उसके बाद भी हालात सामान्य नहीं हुए हैं | गौरतलब है कि सूर्यवंशी का वार्ड इसी ज़ोन में है इस लिहाज से वे इस ज़ोन के पदेन अध्यक्ष हैं, हैरत की बात तो ये है कि यहां उदघाटन का शिलालेख भी नहीं लगाया गया, बताया जाता है कि शिलालेख में भी सूर्यवंशी का नाम लिखने को लेकर विवाद की स्थिति थी | यही नहीं भाजपा के दक्षिण पश्चिम विधानसभा के अधिकतर पार्षदों ने कार्यक्रम का अघोषित बहिष्कार किया है | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com