ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
मारपीट के मामले में पकड़े गए बदमाश ने अवैध हथियार बनाने वाले आरोपी को पकड़वाने में की पुलिस की मदद दोनों गिरफ्तार |

भोपाल : निशातपुरा पुलिस ने एक बड़े छुरे के साथ पकड़ाए गए बदमाश के ज़रिए अवैध हथियार बनाने वाले को बुलवाया और उसे भी गिरफ्तार कर लिया |  पुलिस को पहले आरोपी की अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में  पहले से तलाश थी | पकड़ा गया आरोपी देवकी नगर का रहने वाला अरबाज़ खान उर्फ नाड़ा है |  उसके पास से एक बड़ा छुरा बरामद हुआ है उसने पूछताछ में पुलिस को बताया कि ये छुरा उसने साजिद नामक युवक से खरीदा है, साजिद बैग जहांगीराबाद का रहने वाला है | साजिद ऐसे बड़े चाकू बनाने का भी काम करता है | जो कॉल करने पर डिलीवरी देने आता है | पुलिस के कहने पर अरबाज़ ने साजिद को कॉल कर छुरे मंगाने के लिए बुलवाया, साजिद जैसे ही करोंद चौराहा पुलिया के पास आया तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया और उसके थैले की तलाशी ली गई जिसमें से पुलिस को 4 धारदार छुरे मिले हैं | पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया  दोनों के पास से कुल पांच छुरे जब्त किए हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com