भोपाल : गुरुवार रात को हुए एक दर्दनाक हादसे में अपनी माँ के सामने 10 साल के बेटे ने जान गवा दी, ग्राम बिलखिरिया में रहने वाले देवेंद्र सैलून में काम करते हैं | गुरुवार रात वह गाँव के अन्य लोगों के साथ परिचित की शादी के लिए माता पूजन में गए थे रात करीब साढ़े आठ बजे सभी माता पूजन से घर लौट रहे थे उनका 10 वर्षीय बेटा करण सबसे पीछे चल रहा था, वह सड़क पार करने लगा तभी भोपाल से रायसेन की तरफ जा रही तेज़ रफ्तार कार ने करण को टक्कर मार दी जिससे करण गंभीर रूप से घायल हो गया उसे तुरंत पास के निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने करण को मृत घोषित कर दिया | अस्पताल से मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया | ये हादसा एक ऐसे परिवार की कार से हुआ है जो खुद एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था | बिलखिरिया पुलिस ने कार जब्त कर ली है |
|