ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
छापेमार कार्रवाई में बाघ और तेंदुए के अंगों का अवैध व्यापार करने वाले आठ शिकारियों पर अपराध दर्ज |

भोपाल : टाइगर स्ट्राइक फोर्स जबलपुर और भोपाल की टीम ने संयुक्त रूप से छापामार कार्रवाई कर बाघ और तेंदुए के शिकार और इनके अंगों का अवैध व्यापार करने वाले अलग-अलग गिरोह के आठ शिकारियों को रविवार को हिरासत में लिया हैं | पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ जसबीर सिंह चौहान ने बताया कि पकड़े गए शिकारियों के पास से एक-एक नग बाघ और तेंदुए की खाल, 2 नग पंजे बरामद किए हैं | इन शिकारियों में 4 आरोपी बाघ की खाल के अवैध व्यापार और 4 आरोपी तेंदुए की खाल एवं पंजों के अवैध व्यापार से लिप्त थे, इन सभी के खिलाफ वन्य प्राणी – संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर लिए गए हैं | इनमें एक पूर्व सरपंच और एक जनशिक्षक भी शामिल हैं, कार्रवाई अभी जारी है इसलिए इनके नाम सार्वजनिक नही किए गए हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com