ब्रेकिंग न्यूज़ नई दिल्ली पहले चरण के लोक सभा चुनाव मे कहीं कम तो कहीं ज्यादा मतदान                बुरहानपुर : दोस्त को बचाने में दूसरा बच्चा भी डैम में डूबा दोनों की मौत |                इंदौर : 11वीं के छात्र की बाइक कार से टकराई थी, पिता के डर से जहर खाकर दी जान |                मंदसौर : नारकोटिक्स विंग इंस्पेक्टर संजीव सिंह का शव बायपास पर कार में मिला |                बैतूल : पत्नी ने मैसेज कर कहा मैं सुसाइड कर लूंगी, तो पति ने ही लगा ली फांसी |                रीवा : कंपनी के 17 लाख रु. गबन किए तो युवक को बनाया बंधक |                मैहर : इलेक्ट्रानिक शॉप में स्टेट टैक्स एईबी की दबिश, दस्तावेज़ खंगाले |                  
सांची पार्लर के नाम से फुटपाथों, रोडों पर रखी गुमठियों के खिलाफ नगर-निगम द्वारा होगी कार्रवाई |

भोपाल :( नुजहत सुल्तान )  शहर में सांची पार्लरों के नाम पर बढ़ रही जगह-जगह रखी गुमठियों को लेकर नगर-निगम करेगा सर्वे फुटपाथ, रोड, डिवाइडर और ग्रीन बेल्ट एरिया में रखे इन पार्लर से ट्रैफिक भी अव्यवस्थित हो रहा है, यदि दुग्ध संघ के रिकार्ड की बात की जाए तो शहर में केवल 650 पार्लर हैं और इनमें से ज़्यादातर नगर-निगम को हर महीने 500 रुपए किराया भी नहीं दे रहे हैं | अब नगर – निगम हर ज़ोन में सांची पार्लर का सर्वे कर रहा है ताकि  अवैध पार्लरों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके | शहर में आज भी नया सांची पार्लर आवंटित करने के लिए नगर-निगम को हर महीने 20-25 आवेदन आते हैं | निगम अफसरों का कहना है कि सांची पार्लर आवंटन का काम नगर-निगम का नहीं है | यह तो दुग्ध संघ के नियमों के आधार पर होना चाहिए और इसके लिए जिला प्रशासन के स्तर पर नीति बनानी चाहिए निगम को तो इन पार्लर से हर महीने तह बाजारी के 500 रुपए मिलना चाहिए लेकिन जमीनी हक़ीक़त यह है कि निजी कंपनियों के पार्लर की आड़ में सांची पार्लर खुल रहे हैं | सांची पार्लर जैसा दिखाने के लिए इन पर नीले  रंग का पेंट किया जा रहा है | अब ज़ोनल अधिकारियों के सर्वे के बाद चिन्हित अवैध पार्लर हटाने के साथ निगम दुग्ध संघ से समन्वय कर आबादी के हिसाब से कहां कितने पार्लरों की ज़रूरत है उसका खाका तैयार होगा | इसके साथ ही निजी कंपनियों को भी इन नियमों के दायरे में लाया जाएगा | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com