ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
तलाक का केस लगाने पर नाराज़ पति ने पत्नी पर किया ब्लेड से छिपकर वार, पत्नी की हालत गंभीर |

भोपाल :( नुजहत सुल्तान )  आदमपुर छावनी बिलखिरिया इलाक़े में रहने वाला गोपाल यादव (36) पुताई का काम करता है | करीब 10 साल पहले उसकी शादी आनंद नगर निवासी दीपा यादव से हुई थी | उनके दो बेटे हैं गोपाल को शराब पीने की लत थी और वह पत्नी को मारता – पीटता और उसके चरित्र पर शक करता था, पति की मारपीट व शक करने से परेशान होकर दीपा ने पति से अलग रहने का फ़ैसला किया | दीपा अपने एक बेटे को लेकर अलग रहने लगी दीपा घरों में काम काज करके अपना और अपने बेटे का पेट पालती थी | जबकि गोपाल दूसरे बेटे को लेकर अपनी माँ के साथ रहता था | दीपा ने अपने पति से तलाक के लिए केस दायर किया था दोनों का तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है गोपाल दीपा को तलाक नहीं देना चाहता, पत्नी द्वारा तलाक का केस लगाने से नाराज़ होकर गोपाल ने दीपा पर हमला किया |  शनिवार सुबह 9:30 बजे दीपा काम पर जा रही थी, तभी राज सम्राट कॉलोनी के पीछे पड़े खाली मैदान में गोपाल पहले से छिपकर बैठा था, और दीपा के निकलने का इंतज़ार कर रहा था | जैसे ही दीपा वहां से गुज़री तो गोपाल ने मौका पाते ही ब्लेड से पत्नी पर वार कर दिया जिससे दीपा बुरी तरह जख्मी हो गई | दीपा को गंभीर हालत में पिपलानी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है | पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com