ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
पार्किंग और मेन रोड एरिया को प्लाट बताकर करवा दी रजिस्ट्री फौजी से लिए 24 लाख, धोखाधड़ी करने वाले पर मामला दर्ज |

भोपाल :( नुजहत सुल्तान ) पूजा कॉलोनी बैरागढ़ में रहने वाले 50 वर्षीय संजय कुमार एक रिटायर्ड फौजी हैं, संजय ने बताया कि वर्ष 2020 में उन्होने अपनी पत्नी और खुद के नाम से दो प्लॉंट  बुक किए थे | दोनों प्लॉंट उन्होने वीरेंद्र साहू से भौंरी स्थित हेवंश रेसिडेंशियल कॉलोनी में खरीदे थे,वीरेंद्र ने खुद को इस कॉलोनी में पार्टनर बताया था | प्लॉंट खरीदने के लिए फौजी ने वीरेंद्र को 24 लाख रु. दिए वीरेंद्र ने दो प्लॉंट की रजिस्ट्री करवा दी, करीब 2 साल बाद संजय इस प्लॉंट पर लोन लेने के लिए बैंक पहुंचे, बैंक ने प्लॉंट की टीएंडसीपी से जानकारी निकलवाई तो नक्शे में प्लॉंट की लैंडयूज कुछ और थी | उसमें एक प्लॉंट पार्किंग और एक मेन रोड पर था | इस बात का पता जब संजय को चला तो उसने वीरेंद्र से अपनी रकम वापस मांगी तो वीरेंद्र ने कहा कि प्लॉंट दूसरी जगह दिलवा दूंगा लेकिन काफी समय बाद भी जब संजय को प्लॉंट नही मिले तो उन्होने वीरेंद्र के खिलाफ शिकायत कर अदालत में परिवाद दायर कर दिया | सुनवाई के बाद अदालत ने पुलिस को धोखाधड़ी का केस दर्ज करने के निर्देश दिए थे | कोर्ट के आदेश पर अब खजूरी सड़क पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com