ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
शराब की दावत कुबूल न करने पर गुस्साए 6 दोस्तों ने बीबीए छात्र पर तलवार से किया वार |

भोपाल : बुरी आदतों के दोस्त भी कभी कभी दुश्मन बन जाते हैं, वो अपने अच्छे दोस्तों को भी अपनी तरह ही गलत काम करने पर उकसाते हैं और अगर उनके गलत कामों में साथ न दिया जाए तो वो दोस्तों के साथ भी दुश्मनी करने पर उतर आते हैं | ऐसी ही एक घटना चिकलोद रोड निवासी 20 वर्षीय संस्कार तिवारी के साथ गुरुवार रात करीब सवा 12 बजे हुई संस्कार बीबीए का छात्र है | गुरुवार रात वह अपने दोस्त अंकुर के साथ कोलार रोड स्थित एक कैफे पर था | तभी उसके पास तिलक कांबले का कॉल आया उसने कहा कि आओ शराब पार्टी करते हैं, संस्कार ने पार्टी में आने से मना कर दिया इस बात से नाराज़ तिलक एक घंटे बाद अपने साथियों गौरव, कुलदीप, निहाल, सोहित और एक अन्य के साथ कोलार आया | ललिता नगर में उन लोगों ने संस्कार के साथ मारपीट शुरू कर दी, इस दौरान गुस्से में एक आरोपी ने संस्कार पर तलवार से हमला कर दिया आरोपी कह रहे थे कि आजकल तू बहुत उड़ रहा है, मुझे मना करेगा तुझे सबक सिखाता हूँ | हमले के बाद सभी आरोपी भागने लगे तभी नशे में होने के कारण एक सड़क हादसे में तीन आरोपी घायल हो गए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दो आरोपी फरार है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com