ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
माता पिता की बीमारी का बहाना बनाकर फीस जमा करने के नाम पर दोस्तों से ऐंठे 5 लाख रु. |

भोपाल : ओरिएंटल कॉलेज के सीनियर छात्र ने अपने माता पिता के बीमार होने की  झूठी कहानी सुनाकर अपने जूनियर्स से करीब पाँच लाख रुपए की धोखाधड़ी की | अरेरा कॉलोनी निवासी आजिंक्य इंगलकर ओरिएंटल कॉलेज में बीटेक फोर्थ सेमेस्टर का छात्र है, उसने पुलिस को बताया कि पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाक़ात तुषार, विकास, पारस त्रिवेदी और सीनियर नितिन सिन्हा से हुई हम लोगों में गहरी दोस्ती हो गई थी | लेकिन नितिन सिन्हा ने 28 अप्रैल 2022 को उससे व उसके दोस्तों से कहा कि उसके माता-पिता किसी गंभीर बीमारी का शिकार हो गए हैं | इस कारण घर में आर्थिक तंगी हो गई है वह अपनी फीस के पैसे भी नही दे सकता आरोपी ने उन्हें झूठी कहानी सुनाई और करीब पाँच लाख रु. उनसे बाद में वापस लौटाने का बोलकर ऐंठ लिए | बाद में जब उसकी इस गलत हरकत का पता चला तो सभी ने अपने-अपने पैसे वापस मांगना शुरू किए तो वह भोपाल छोड़कर बिहार भाग गया बिलखिरिया पुलिस ने आजिंक्य इंगलकर की शिकायत पर आवेदन की जांच के बाद आरोपी छात्र के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com