ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर तंज़ करते हुए कहा कि शिवराज सिर्फ घोषणावीर हैं 18 सालों में उन्होने 22 हज़ार घोषणाएं की, प्रियंका ने जनता से किए 5 बड़े वादे |

भोपाल :( नुजहत सुल्तान )  मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों का सियासी शंखनाद सोमवार को शुरू हो गया है, जबलपुर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने नर्मदा पूजन कर हिंदुत्व के साथ भाजपा को चुनौती दी, वहीं कटनी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हरिहर तीर्थ के निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए कांग्रेस को जवाब दिया | जबलपुर में प्रियंका गांधी ने नर्मदा नदी का पूजन किया फिर शहीद स्मारक मैदान पर आयोजित रैली में जनता से 5 बड़े वादे भी किए उन्होने कहा कि महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपए दिए जाएंगे, रसोई गैस सिलेंडर 500 रु. में मिलेगा, 100 यूनिट बिजली माफ व 200 यूनिट हाफ कर दी जाएगी, पुरानी पेंशन स्कीम लागू होगी और किसानों का कर्जा माफ कर दिया जाएगा | उन्होने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए 18 सालों की शिवराज सरकार को भी घेरा कहा मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार ने 220 महीने में 225 घोटाले किए तकरीबन हर महीने एक नया घोटाला कर रहे हैं | राशन, स्कालरशिप, शिक्षक पात्रता भर्ती, पुलिस भर्ती, खनन, कोरोना, बिजली विभाग, ई-टेंडर, टीवी सेट वितरण घोटाला और न जाने क्या क्या उन्होने कहा कि घोटालों की लिस्ट इतनी लंबी है कि, मोदी की गालियों वाली लिस्ट भी छोटी पड़ जाए | मप्र में पिछले तीन साल में सिर्फ 21 सरकारी नौकरियां दी गई, इसलिए लिस्ट मेरे पास है | वहीं कमलनाथ बोले कि धर्म प्रचार का विषय नहीं है भाजपा जो इसे प्रचार का विषय बनाती है राजनीतिक मंच पर लाती है मैं गर्व से कहता हूं, मैं हिन्दू हूं पर मैं बेवकूफ नही हूं मैं शिवराज को नाचने में हरा नहीं सकता 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com