ब्रेकिंग न्यूज़ नई दिल्ली : बृजभूषण की जांच की मांग वाली याचिका खारिज |                सूरत : कांग्रेस प्रत्याशी रहे कुम्भाणी पार्टी से निलंबित |                कैलारस : बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई की गोली मारकर हत्या |                जबलपुर : गोदाम ब्लास्ट मामले में शमीम कबाड़ी के घर पर चला बुलडोजर |                अशोकनगर : तारों से डीजे में करंट 2 बारातियों की मौत |                  
पेंशन देने सहित अन्य मांगों को लेकर भड़के पेंशनरों ने किया धरना प्रदर्शन |

भोपाल : मंगलवार को सेकंड स्टॉप स्थित आंबेडकर मैदान में सातवें वेतनमान के अनुरूप पेंशन देने की मांग सहित अन्य मांगों को लेकर गुस्साए पेंशनरों ने धरना दिया | इसके बाद पेंशनरों ने रैली भी निकाली, रैली और सभा में सभी बिजली कंपनियों के पेंशनर्स भी शामिल हुए | सभी को यूनाइटेड फोरम के प्रांतीय अध्यक्ष वीके एस परिहार, पेंशनर हित रक्षक संघ के अध्यक्ष अशोक गुप्ता एवं विद्दुत मंडल पेंशनर्स कल्याण संघ के अध्यक्ष आरके शर्मा, गणेश दत्त जोशी, एलएन कैलासिया, केके मनवारे सहित कई पदाधिकारियों ने संबोधित किया | उन्होने सेवांत लाभों का समय पर भुगतान करने की मांग भी उठाई | वक्ताओं ने कहा कि मप्र विद्दुत मंडल को विघटित कर बनाई गई छह कंपनियों के पेंशनर हेतु विद्दुत सुधार अधिनियम व प्रावधानों का शासन एवं विद्दुत कंपनियों द्वारा पालन नहीं किया जा रहा है | इसी कारण प्रदेश की बिजली कंपनियों के 55 हज़ार पेंशनर एवं 15000 कर्मचरियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है | वक्ताओं ने अपनी मांगों में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के अनुरूप पेंशन का कोषालय से भुगतान किया जाए | नि:शुल्क स्वास्थ योजना, वेतन एवं ग्रेड पे की विसंगतियों में सुधार किया जाए | इधर, सतपुड़ा भवन के सामने मप्र कर्मचारी मंच के बैनर तले कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा सतपुड़ा भवन में लगी आग से डरे कर्मचारियों ने मंत्रालय सतपुड़ा और विंध्याचल भवनों की सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम की भी मांग की है |   

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com