ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
15 साल से शराब तस्करी कर रही महिला हर बार जुर्माना भरकर जेल जाने से बची पहली बार कोर्ट ने दो महीने की जेल के साथ 10 हज़ार जुर्माना लगाया |

भोपाल :( नुजहत सुल्तान )  राजधानी में आबकारी टीम को खजूरीकलां के कृष्णा नगर में अवैध शराब बेचने की सूचना मिली थी, फूलवती (44) पत्नी विनोद यादव घर से ही यह अवैध शराब का कारोबार चला रही थी | आबकारी टीम ने अधिकांश महिला अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ फूलवती के घर में घुसकर कार्रवाई शुरू की तो फूलवती ने हंगामा करना शुरू कर दिया लेकिन टीम ने अपनी कार्रवाई जारी रखी, पहले तो तलाशी में टीम के हाथ कुछ नही लगा फिर बाद में घर के अंदर बोरियों में बड़ी मात्रा में छिपाकर रखी शराब मिली, इसमें बियर के साथ ही देसी और अंग्रेज़ी शराब बरामद हुई | दरअसल, यह महिला 15 साल से शराब तस्करी से जुड़ी है 34 बार पकड़ी जा चुकी है लेकिन हर बार 5000 जुर्माना भरकर छूट जाती है | लेकिन मंगलवार रात आबकारी टीम के हत्थे चढ़ी महिला पर आदतन अपराधी की धारा जोड़कर मामला बनाया गया | कोर्ट ने सख्ती बरतते हुए उसे दो महीने की जेल की सज़ा के साथ ही 10 हज़ार रु. जुर्माना लगाया है | महिला ने बताया कि उसे आशीष नाम का व्यक्ति शराब लाकर देता था, वह उसके बारे में ज़्यादा कुछ नही जानती महिला पर पिपलानी थाने में  29 मामले और आबकारी 5 मामले दर्ज हैं | सहायक आबकारी आयुक्त दीपम रायचूरा ने बताया कि भोपाल में पहली बार किसी महिला को इस धारा के तहत जेल भेजा गया है, अब तक इस तरह के केस में जुर्माना लगाकर छोड़ दिया जाता था |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com