ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
रिश्वत लेते पकड़ाए सीजीएसटी अफसरों के घर व दफ्तरों पर सीबीआई द्वारा छापे में मिले 83.26 लाख रु. नगद |

जबलपुर : दमोह के गोपन तंबाकू प्रोडक्ट लिमिटेड में 18 मई को सीजीएसटी के अधिकारियों ने छापा मारा था बाद में फैक्ट्री को सीज कर दिया था | फैक्ट्री को रिलीज करने के लिए कपिल कांबले ने 1 करोड़ की घूस मांगी थी | सौदा 35 लाख में तय हुआ था इसी के 7 लाख रु. की आखिरी किस्त लेते इन सभी को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था | सीबीआई ने पकड़े गए सीजीएसटी के अधीक्षक कपिल कांबले सहित पांच अफसरों के घर और दफ्तरों पर छापा मारा | सीबीआई ने इन सभी के घर रात 3 बजे तक तलाशी कार्रवाई की, कार्रवाई में सीबीआई को अफसरों के घर व दफ्तर से 83.26 लाख रु. नगद बरामद हुए हैं | उसके बाद सभी से पूछताछ की गई बुधवार को इन्हें विशेष कोर्ट में पेश किया गया जहां से 20 जून तक इन्हें रिमांड पर भेज दिया गया है | सीबीआई ने आरोपियों की चल- अचल संपत्ति की जांच भी शुरू कर दी है | जांच के दौरान एक और अधीक्षक सौमेन गोस्वामी की भूमिका भी नज़र आने पर उनकी भी गिरफ्तारी की गई है | करीब 10 घंटे तक कार्रवाई जारी रही कार्रवाई में कांबले के घर से 3 लाख रु., इंस्पेक्टर प्रदीप हजारी के केबिन से 16.88 लाख व घर से 41 लाख, इंस्पेक्टर विकास गुप्ता के केबिन से 1.50 लाख व घर से 18.29 लाख व इंस्पेक्टर वीरेंद्र जैन के केबिन से 2.60 लाख रु. बरामद किए | इस तरह कार्यालय से रिश्वत की रकम मिलाकर 20.97 लाख व उनके घरों से 62.29 लाख कुल नगदी 83.26 लाख रु. जब्त की गई है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com