ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
खाता ब्लॉक होने का झांसा देकर खाताधारक से एटीएम की जानकारी लेकर 1.10 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग कर ली, जालसाज के खिलाफ केस दर्ज |

भोपाल : मालीपुरा पीरगेट निवासी अजय कुमार जैन प्राइवेट काम करते हैं, उन्होने पुलिस में उनके साथ हुई धोखाधड़ी के बारे में शिकायत की थी उन्होने बताया कि उनका एसबीआई में खाता था | 1 जून 2022 को उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया था लिखा था कि आपकी केवाईसी अपडेट नही है, इसलिए आपका बैंक खाता बंद हो जाएगा |  इस मैसेज के कुछ समय बाद उनके पास अनजान नंबर से एक कॉल आया कॉल करने वाले ने कहा कि मैं एसबीआई से बात कर रहा हूँ | आपका खाता ब्लॉक होने वाला है उसने अजय से एटीएम की जानकारी मांगी अजय उसके झांसे में आ गया और एटीएम की गोपनीय जानकारी उस जालसाज को दे दी | जालसाज ने उनके खाते से 1 लाख 10 हज़ार रुपए की ऑनलाइन शॉपिंग कर ली | जब अजय को इस बात का पता चला तो उन्हे अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ तब उन्होने साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज कराई | साइबर पुलिस ने जांच के बाद प्रतिवेदन तलैया थाने भेजा था, तलैया पुलिस ने मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com