ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
एनओसी के लिए अब नही लगाने पड़ेंगे आरटीओ के चक्कर सेकंड हेंड वाहनों का ट्रांसफर और एनओसी सिस्टम ऑनलाइन होगा |

भोपाल :16/6/23  सेकंड हेंड वाहनों को ट्रांसफर किए जाने की प्रक्रिया अब पूरी तरह ऑनलाइन हो जाएगी | इस प्रक्रिया में मेन्युअल हस्तक्षेप पूरी तरह से बंद हो जाएगा | इतना ही नही वाहन को एक दूसरे राज्य में ले जाने के लिए नो ऑबजेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) सिस्टम पूरी तरह ऑनलाइन हो जाएगा और कुछ ही मिनटों में यह काम पूरा होने लगेगा | इसके अलावा भारत सीरीज का अलॉंटमेंट फर्स्ट के साथ सेकंड हेंड और वाहन मालिक की मर्जी के अनुसार कंपनी के कम से कम पाँच राज्य में सेटअप के सबूत ऑनलाइन होते ही संभव हो जाएगा | ट्रांसपोर्ट कमिश्नर एसके झा का कहना है कि वाहन – 4 पर डाटा ट्रांसफर की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है | उसका एक फाइनल ट्रायल अगले कुछ दिनों में लेकर पोर्टल पर कुछ और सर्विसेज शुरू करने की तैयारी विभाग ने पूरी कर ली है |  कमर्शियल के साथ जिन वाहनों का डाटा पूरी तरह वाहन - 4 पर नहीं आ सका था, वह भी ट्रांसफर हो गया है | इसके अलावा स्मार्ट चिप के सॉफ्टवेयर से नेशनल इंफार्मेटिक सेंटर पर डाटा का आर्थेंटिफिकेशन भी पूरा कर लिया गया है | अब किसी भी आवेदक को अपनी गाड़ी से संबंधित जानकारी सिंगल क्लिक पर देश के किसी भी हिस्से में आसानी से नज़र आ सकेगी | अब तक स्मार्ट चिप का काम जिन राज्यों में था, वहीं पर डाटा को देखा जा सकता था | इस महीने के अंत से ड्राइविंग लाइसेंस के सारथी में आ रही समस्याएं भी दूर हो जाएंगी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com