ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
पुलिस कस्टडी के दौरान स्कार्पियो में आरोपियों ने एसआई सहित सिपाही का गला दबाया, एसआई को गोली मारकर हुए फरार |

मंदसौर/ नीमच :16/6/23  राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस टीम 5 जून की रात थाना क्षेत्र में हुई 3 भैंस, मोबाइल व कैश लूट के मामले में मंदसौर के पिपलियामंडी क्षेत्र में आई थी | और निशानदेही पर 1-1 कर तीनों आरोपियों को उनके गांवों से पकड़ा था | पुलिस कस्टडी के दौरान बुधवार देर रात तीनों आरोपियों को स्कार्पियो से राजस्थान ले जाया जा रहा था | वाहन की आखिरी सीट पर तीनों बदमाशों को एक साथ बैठाया था | स्कार्पियो की स्पीड 80 किमी प्रति घंटा थी, जो कम होते ही बदमाशों ने जेतपुरा फंटे के पास अचानक एसआई सहित सिपाही का गला दबाया | झूमाझटकी में बदमाशों ने हाथों व अन्य हिस्सों पर दांत से भी काटा | शरीर पर वार भी किए एक सिपाही की अंगुली कटी और 2 को भी चोट आई | इस बीच तीसरे ने पिस्टल छीनकर फायर कर दिया | गोली एसआई नानूराम गेहलोत की जांघ पर लगी फायरिंग से स्टाफ दहशत में आ गया इसका फायदा उठाकर तीनों बदमाश हथियार लेकर बाहर भाग निकले | सूचना मिलने पर नीमच पुलिस पहुंची पर बदमाश हाथ नही आए घायल एसआई को प्राथमिक इलाज के बाद उदयपुर रेफर किया गया है | गुरुवार को डीआईजी मनोजकुमार सिंह ने घटना स्थल का जायजा लिया | और राजस्थान के अधिकारियों से चर्चा भी की | आईजी उज्जैन ने प्रत्येक आरोपी पर 30-30 हज़ार रु. का इनाम घोषित किया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com