ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
समिति सहायक प्रबंधक के घर पर ईओडब्ल्यू की रेड सोने चांदी के जेवर सहित एक करोड़ से अधिक की संपत्ति हुई बरामद |

कटनी : गुरुवार सुबह ईओडब्ल्यू जबलपुर ने जिले के देवरीकला में समिति सहायक प्रबंधक अनिल राय के निवास पर छापा मारा सहायक समिति प्रबंधक की पत्नी अहिल्या राय भाजपा की जिला महामंत्री रह चुकी हैं | ईओडब्ल्यू की छापेमार कार्रवाई में उनके घर से आय से अधिक संपत्ति बरामद हुई है | उनके घर में एक स्कार्पियो, कीमत 14 लाख, एक हुंडई वेन्यू कार,  कीमत 11.50 लाख, 6 टू व्हीलर, साढ़े 4 लाख रुपए की एफडी, 4 रजिस्ट्री प्लॉंट की रीठी के मैन मार्केट में 3500 वर्गफीट रीठी में ही एक-एक हज़ार वर्ग फीट के दो प्लाट, कटनी शहर के कुठला में 5500 वर्गफीट का एक प्लाट, 18 एकड़ जमीन की 3 रजिस्ट्री, आधा किलो सोने के जेवर, एक ट्रैक्टर कीमत 7.50 लाख, करीब 2 किलो चांदी तथा 9 लाख 30 हज़ार रुपए नगद मिले हैं राय के बैंक अकाउंट की जानकारी मिलना बची हैं, वहीं कुठला के प्लाट की मार्केट वैल्यू पता लगाकर पूरी संपत्ति का वैल्यूएशन किया जाएगा |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com