ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
पुलिस आरक्षण भर्ती परीक्षा में बैठने वाले 2 फर्जी परीक्षार्थियों को 7-7 साल के कठोर कारावास की सज़ा |

भोपाल : 17/6/2023 : वर्ष 2013 में मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षण भर्ती परीक्षा 2013 द्वितीय आयोजित की गई थी इसमें परीक्षार्थी जितेंद्र सिंह सेंगर, सत्येन्द्र सिंह सेंगर और केशव सिंह वडेरिया ने अपनी जगह परीक्षा देने के लिए अमित आलोक, सतीश मौर्य और एक अज्ञात को बैठाया था | इसके कारण परीक्षार्थी जितेंद्र सिंह सेंगर, सत्येन्द्र सिंह सेंगर और केशव सिंह वडेरिया परीक्षा में पास हो गए थे | इस मामले की सूचना मिलने के बाद सीबीआई ने मामले की जांच की, इसमें सीबीआई ने जांच के बाद सभी को आरोपी बनाया था | तीनों अभ्यर्थियों और दोनों प्रतिरूपकों को न्यायालय द्वारा दोषी पाया गया था | इसके बाद सीबीआई की विशेष कोर्ट भोपाल ने शुक्रवार को दो आरोपियों को 7-7 साल के कठोर कारावास और 10-10 हज़ार रुपए के आर्थिक दंड की सज़ा सुनाई | आरोपियों को परीक्षा में बैठाने वाले तीनों आरोपी फरार हैं, उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है उनकी तलाश जारी है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com