ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
हज हाउस की लिफ्ट फंसने से मची अफरा-तफरा दरवाजा तोड़कर बचाई लोगों की जान |

भोपाल : 19/6/2023 : सिंगारचोली स्थित हज हाउस में दोपहर करीब सवा तीन बजे अचानक लिफ्ट रुक गई लिफ्ट में हज यात्री सहित एक मीडियाकर्मी भी था | जिसने लोगों को फोन कर सूचना दी, करीब 25 मिनट तक 11 लोग लिफ्ट में फंसे रहे | सूचना मिलने के बाद दरवाज़ा लोहे की राड से तोड़कर लोगों को बाहर निकाला गया जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया | लिफ्ट फंसने से हज हाउस में एक घंटे तक अफरा तफरी का माहौल रहा, लोगों ने हज कमेटी के खिलाफ नाराजगी जताई और अव्यवस्थाएं होने के आरोप लगाए | बताया जा रहा है कि लिफ्ट में कोई तकनीकी गड़बड़ी आने के कारण वह अटक गई थी | वहीं हज कमेटी के अध्यक्ष रफ़त वारसी का कहना है कि लोगों को बार- बार बताया जाता है कि लिफ्ट सिर्फ बुजुर्गों के उपयोग के लिए है लेकिन दूसरे लोग भी इसका उपयोग करते हैं, क्षमता से अधिक लोग इसमें सवार थे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया | विधायक आरिफ़ मसूद ने कहा कि हज कमेटी की बड़ी लापरवाही के कारण ये हादसा हुआ है | घटना के समय वहां न तो कोई लिफ्ट संचालन करने वाला था और न ही कोई टेकनीशियन्स उन्होने प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर जांच की मांग की है |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com