ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
हमीदिया अस्पताल में नई पार्किंग व्यवस्था से नाइट ड्यूटी वाला स्टाफ परेशान |

भोपाल : 19/6/2023 : हमीदिया अस्पताल में नई जगह पार्किंग व्यवस्था से नाइट ड्यूटी करने वाला स्टाफ काफी परेशान हो रहा है | कर्मचारियों ने अस्पताल प्रबंधन पर मनमानी करने और जानबूझकर परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए हैं | हमीदिया अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर आशीष गोहिया की ओर से लागू की गई नई वाहन पार्किंग व्यवस्था में कर्मचारियों के वाहन खड़े करने के लिए नर्सिंग कॉलेज के पास का खाली मैदान चुना है | कर्मचारिओन को अपने वाहन इसी मैदान में खड़े करने को कहा गया है | लेकिन कर्मचारियों ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि अस्पताल बिल्डिंग से मैदान 500 मीटर दूर है, दूसरा मैदान में व्यवस्था तो छोड़िए गड्ढे तक नहीं भरे गए हैं | लाइट भी नही लगी है यही कारण है कि खासकर नर्सिंग स्टाफ सहित महिला कर्मचारियों को रात की शिफ्ट में आने जाने के दौरान यहाँ से वाहन लाने ले जाने में काफी दिक्कत होती है | कर्मचारियों की नाराजगी की एक वजह ये भी है कि डॉक्टर और यूडीएस के कर्मचारियों के वाहन अभी भी अस्पताल परिसर में खड़े हो रहे हैं, लेकिन तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के वाहन  खड़े करने की जगह बदल दी गई है | उन्हें नए स्थान पर गाड़ी पार्क करने के लिए बाध्य किया जा रहा है | ऐसा दूसरी बार हुआ है जब पार्किंग व्यवस्था को लेकर अस्पताल प्रबंधन और कर्मचारी आमने- सामने हुए हैं, इससे पहले भी मुख्यद्वार के पास बनाई गई मल्टीलेबल पार्किंग (एमएलपी ) में स्टाफ को वाहन पार्किंग की सुविधा दी गई, तब भी विरोध किया गया था | यही कारण है कि एमएलपी में पार्किंग करने के बजाय डॉक्टर सहित समस्त स्टाफ अपनी सुविधा अनुसार अस्पताल में वाहन खड़े करते हैं | इससे मरीज और उनके परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com